Skip to main content

षट चक्र भेदन का चौथा चरण "अनाहत चक्र" साधना.(ह्रदय चक्र)





षटचक्र भेदन का चौथा चरण अनहद चक्र साधना
आध्यात्मिक जागरण के साथ भावनात्मक संतुलन भी


नाहत का शाब्दिक अर्थ है, जो आहात न हुआ हो. यह नाम इसलिए है , क्योंकि इसका सम्बन्ध ह्रदय से है , जो लगातार आजीवन लयबद्ध ढंग से तरंगित और स्पंदित होता रहता है. योग्शाश्त्रों के विवरण के अनुसार अनाहद एक ऐसी अभौतिक एवं अनुभवातीत ध्वनि है , जो निरंतर उसी प्रकार नि:स्रुत होती रहती है, जिस प्रकार ह्रदय जन्म से मृत्यु तक लगातार स्पंदित होता रहता है.
योगियों ने अनाहत चक्र को मेरुदंड की आंतरिक दीवारों में वक्ष के केन्द्र के पीछे अनुभव किया है. इसका क्षेत्र ह्रदय है. योग साधकों ने इस चकर को ह्रदयाकाश भी कहा है, जिसका अर्थ है , ह्रदय के बीच वह स्थान , जहाँ पवित्रता निहित है. जीवन की कलात्मकता एवं कोमलता से भी इसका गहरा सम्बन्ध है.
अनाहत चक्र की रहस्यमयी शक्तियों का प्रतीकात्मक विवरण योग्शाश्त्र के निर्माताओं का प्रीतिकर विषय रहा है. इस विवरण के अनुसार अनाहत चक्र का रंग बंधूक पुष्प की तरह है जबकि कुछ अनुभवी साधकों ने इसे नीले रंग का देखा है. इसकी बारह पंखुडियां हैं और हर पंखुड़ी पर सिन्दूरी रंग के बारह वर्ण “ कं, खं, गं, घं, अंग, चं, छ, जं, झं, ईया, ट, ठ. अंकित हैं.
इसका आंतरिक क्षेत्र चतुष्कोण संरचना है, जो वायु तत्व को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है. यह षटकोण क्षेत्र दो अंतर्ग्रंथित त्रिकोणों से मिल कर बना है , जो शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक है. उल्टा त्रिकोण शक्ति और सीधा त्रिकोण शिव का प्रतीक है. इसक वाहक एक काला हिरन है जो चौकन्नेपन और फुर्तीलेपन के लिया जाना जाता है. इसके ऊपर गहरे भूरे रंग का ‘यं’ बीज मन्त्र अंकित है. मन्त्र के इस बिंदु के ऊपर सूर्य की भांति कान्तिमान देव ईश का निवास है. उनके साथ पीले रंग की सर्वजनहितकारी देवी काकिनी विराजमान हैं. इनके चार हाथ और तीन नेत्र हैं और ये सौभाग्यप्रदायनी व आलाहदकारणी हैं.
अनाहद कमल की फलभित्ति के केन्द्र में एक उल्टा त्रिकोण है, जिसमे अखंडज्योति प्रज्वलित रहती है. वह अखंडज्योति ही अपनी जीवात्मा है. अनाहत के मुख्य कमल के नीचे एक और लाल पंखुड़ियों वाला कमल है, जिसमे कल्पतरु है. अनके योगियों का विचार है अनाहत में स्तिथ कल्पतरु या शांत झील पर ध्यान करना चाहिए. अनाहत का लोक महालोक है, यह अविनाशी जगत का प्रथम स्तर है.  इसकी तन्मात्रा (संवेदना) “स्पर्श” है.
इस ह्रदय केन्द्र में ही विष्णु ग्रंथि का वास स्थान है, जो आध्यात्मिक स्तर पर जीने की भावना का प्रतिनिधित्व करती है. यह विष्णु ग्रंथि आध्यात्मिक जागरण के साथ ही भावनात्मक संतुलन और व्रद्धि में सहायक होता है. ऐसा अनेक साधकों का अनुभव है कि जो साधक ह्रदयकमल पर ध्यान करता है, उसके कर्म अपने आप ही श्रेष्ठ हो जाते हैं. उसकी इन्द्रियां पूरे तरह से उसके नियंत्रण में होती है तथा वह गहन ध्यान करने में सक्षम होता है.
अनहत चक्र का सीधा सम्बन्ध मनोमय शरीर से है. यह बडा विलक्षण किन्तु अनुभवसिद्ध सत्य है कि योग में जितनी भी सिद्धियों का वर्णन है , वो सब की सब इसी मनोमय शरीर में प्रकट होती हैं. हालाँकि योग साधक अपनी भावसाधना के विकास के लिए इन सिद्धियों के मायाजाल में नहीं पड़ते, क्योकि इन सिद्धियों का थोडा सा भी आध्यात्मिक मूल्य नहीं है.
स अनाहत चक्र की साधना के पीछे वर्णित सभी चक्रों के साधना से सर्वथा परे है. इस स्तर पर योग साधक को इस तथ्य का पूरा ज्ञान रहता है कि भाग्य है, फिर भी उसे पूर्णतया: बदला जा सकता है. यह अन्तरिक्ष में कुछ फेकने की बात है. यदि किसी पदार्थ को अन्तरिक्ष में कुछ इस गति से फेका जाये कि वह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बाहर चला जाये, तो उसे फिर यह पृथ्वी की चुम्बकीय शक्ति उसे वापस नहीं खीच पायेगी. ठीक इसी भांति अनाहत चक्र की साधना करने वाले साधक की चेतना का स्तर इतना ऊँचा उठ जाता है कि वह अपने प्रारब्ध पर आधारित न होकर पूर्णतया आत्मविश्वास एवं अपनी चेतना शक्ति के साथ होता है.
अनाहत चक्र की साधना, इसका परिशोधन व जागरण कैसे करे? यह प्रश्न प्रत्येक जिज्ञासु और साधक का होगा.. इसके उत्तर में यहाँ इतना ही कहना है कि प्राचीन योग-शाश्त्रों और साधना-सम्प्रदायों में इस चक्र की साधना विधियाँ अनेकों हैं. उन सबका अपना अपना महत्व भी है जिससे न इन्कार किया जा सकता है और न नकारा जा सकता है. यहाँ अनाहत चक्र की साधना की उस विधि को स्पष्ट करने का मन है, जो पूर्वोक्त सभी विधियों की अपेक्षा सहज, सरल, सुगम और निरापद है. इस विधि को अपनाने वाले साधक सर्वथा अभय होकर अनाहत चक्र और उससे सम्बंधित मनोमय शरीर की उपलब्धियों से लाभान्वित हो सकते है.
यह साधना विधि गुरु भक्ति है. अपने ह्रदय कमल में सद्गुरु की दिव्य मूर्ति का ध्यान करने से अनाहत की शक्तियां प्रकट होने लगतीं हैं. ध्यान का यह अभ्यास प्रातः या सायंकाल कभी भी किया जा सकता है. इसे जब भी किया जाये नियमित एवं निर्धारित समय पर लगातार लम्बे समय तक किया जाये. इस साधना क्रम में सबसे अनिवार्य तत्व है , सद्गुरु के प्रति भक्ति , मात्र ध्यान के क्षणों में ही नहीं , बल्कि अहिर्निश उभरती व उफनती रहनी चाहिए.
यह सुनिश्चित तथ्य है कि अनाहत चक्र की साधना करने वालों के जीवन में अहंकार का कोई स्थान नहीं होना चाहिए. इस साधना की प्रक्रिया इतनी सूक्ष्म होती है कि सद्गुरु की चेतना कब, कैसे और किन तरीकों से समाप्त कतरी है कि पता ही नहीं चलता. यहाँ यह बलपूर्वक एवं पूरे विश्वासपूर्वक कहा जा रहा है कि अनाहत चक्र के जागरण के लिए अनाहत कमल पर सद्गुरु की दिव्य मूर्ति से बढ़कर अन्य कोई श्रेष्ठ साधना और कोई नहीं.
इस साधना का अभ्यास यदि नियमित रूप से एक वर्ष किया जा सके, तो अनाहत चक्र के जागरण के लक्ष्रण प्रकट होने लगते हैं. इस चक्र के जागरण से साधक औरों की प्रेरणा स्त्रोत्र  बन जाता है. उसमे अतीन्द्रीय द्रष्टि, अतीन्द्रीय श्रवण या मनोगतिज़ क्षमता उत्पन्न हो जाती है. वह लोगों को अपने अथाह प्रेम से जीत सकता है. उसमे दूसरों के विचार और अनुभवों के प्रति प्रखर संवेदनशीलता जाग जाती है. साथ ही उसमे सभी तरह से आसक्ति समाप्त हो जाती है. उसे न कोई चाहत सताती है और न चिंता. बस उसे तो एक ही धुन लगी रहती है कि अपने सद्गुरु की कृपा के भरोसे चेतना के अगले स्तर पर गति कैसे हो ? इस भावना के प्रगाढ़ होने पर अगला चरण विशुद्धि चक्र (कंठ चक्र) की साधना प्रस्फुटित होती है. 
  



Comments

Popular posts from this blog

विज्ञानमयकोश की साधना आत्मानुभूति योग है आधार विज्ञानमयकोश का विज्ञान का अर्थ है -विशेष ज्ञान उपनिषदों में वरुण और भृगु की कथा में विज्ञानमयकोश के इस सत्य का बड़े ही मार्मिक ढंग से बखान किया है. भृगु पूर्ण विद्वान् थे. वेद शाश्त्रों का उन्हें भली-भांति ज्ञान था. फिर भी उन्हें मालूम था की वे आत्मज्ञान के विज्ञान से वंचित हैं. इस विज्ञान को पाने के लिए उन्होने वरुण से प्राथना की. वरुण ने महर्षि भृगु को कोई शाश्त्र नहीं सुनाया , कोई पुस्तक नहीं रटाई और न ही कोई प्रवचन सुनाया. बस उन्होने एक बात कही “ योग-साधना करो”. योग-साधना करते हुए भृगु ने एक-एक कोश का परिष्कार करते हुए विज्ञान को प्राप्त किया. इस सत्य कथा का सार यही है कि ज्ञान का दायरा सिर्फ जानकारी पाने-बटोरने तक ही सिमटा है , जबकि विज्ञान का एक सिर्फ एक ही अर्थ ---अनुभूति है. इसीलिए विज्ञानमयकोश की साधना को आत्मानुभूति योग भी कहा है. आत्मविद्द्या के सभी जिज्ञासु यह जानते है कि आत्मा अविनाशी है , परमात्मा का सनातन अंश है. परन्तु इस सामान्य जानकारी का एक लघु कण भी उनकी अनुभूति में नहीं आता. शरीर के लाभ के लिए आत्मा के लाभ...
आनंदमयकोश की साधना आनंद से समाधि, स्वर्ग और मोक्ष तक ईश्वर आनंदस्वरूप है. उसके अविनाशी अंश जीव के कण-कण में भी आनंद व्याप्त है. इश्वर की चिर संगनी पृकति में सौन्दर्य एवं सुविधा प्रदान करने की आनंदमयी विशिष्टता भारी पडी है. यहाँ सर्वत्र आनंद ही आनंद है. आनंद का यह कोश हममे से हर एक को असीम मात्रा में उपलब्ध है. निश्चित रूप से जीवन आनंदमय है और हम सब आनंदलोक में रह रहें हैं. इस अपरिमित सौभाग्य के साथ दुर्भाग्य भी लगबघ वैसा ही है , जैसा बाबा कबीर अपनी एक उलटबांसी में कह गए है:- “ पानी बिच मीन प्यासी, मोहि लखि-लखि आवे हांसी.” यह उलटबांसी सुनने में उलटी है , पर समझने में बड़ी सीधी और सच है. आनंदलोक में रहते हुए भी हममे से प्रायः सभी आनंद से वंचित हैं. यह सच्चाई कुछ वैसी है है , जैसे कोई व्यक्ति अपने घर का ताला बंद कर के कही चला जाय . लौटने पर चाबी गुम हो जाने के कारण बहार बैठा ठण्ड में सिकुड़े और दुःख भोगे. ठीक ऐसी ही दशा अपनी भी है. अमन्द्मय्कोश अपने में ही है पर इसकी चाबी खो जाने के कारण रहना पड़ रहा ही निरानंद स्तिथि में. कैसी विचित्र स्तिथि है ! कैसी विडंबना है ! यह अपने ही साथ...
मन की संरचना मन के तीन आयाम हैं. इनमे से पहला आयाम चेतन (जाग्रत अवस्था) है. जिसमे हम अपने सभी इच्छित कार्य करते हैं. इसका दूसरा आयाम अचेतन है जो कि सभी अनैक्षित कार्य करते है. यहाँ शरीर की उन सभी कार्यों का संपादन होता है जिनके लिए हमें कोई इच्छा नहीं करनी पढ़ती है. जैसे रुधिर सञ्चालन, पलको का गिरना, पाचन क्रिया. हारमोंस का निकलना वगैरा वगैरा. हमारी नींद भी इसी से सम्बन्ध रखती है, तीसरा आयाम है अतिचेतन. इन तीनों आयामों वाला मन ठीक भौतिक पदार्थ की भांति है. भौतिक पदार्थों में भी मन के तीन आयामों की भांति लम्बाई, चौड़ाई व् गहराई के तीन आयाम होते है. मन व् पदार्थ में तात्विक रूप से कोई भेद नहीं है. मन एक सूक्ष्म पदार्थ है और पदार्थ एक स्थूल मन है. तीन आयामों वाले मन में सामान्यतया हमारा सम्बन्ध केवल सतही या ऊपरी आयाम से होता है. चेतन मन से हम सामान्य जीवनक्रम से संबधित होते हैं. हमारी नींद व् सपने तो अचेतन मन से सम्बंधित होते हैं जबकि ध्यान और आनंद का सम्बन्ध हमारे अतिचेतन मन से होता है. वैसे कठिन है अचेतन तक पहुचना फिर करीब करीब असंभव है अतिचेतन तक पहुचना जो की वैसा ही है ज...