Skip to main content
(अंतर्जगत की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान)
स्मृति और संस्कार का समान है स्वरूप

अंतर्यात्रा विज्ञान में कर्म के सिद्धांत का व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक विवेचन है. इसके प्रयोग न केवल इसे प्रकट करते है, बल्कि इसको परिमार्जित भी करते हैं. जो कर्म किया जाता है, उसकी तीब्रता, उससे जुड़े भावों व विचारों की तीव्रता के अनुरूप होते हैं. भाव व विचार से सम्बन्ध न होने पर कोई भी कर्म मात्र क्रिया बन कर रह जाता है. ऐसी स्थिति में उसका फल, मात्र तात्कालिक होता है, दीर्घकालिक नहीं हो पाता.
भाव व विचार की सकारात्मकता एवं नकारात्मकता से जुड़ कर कोई भी क्रिया, शुभ अथवा अशुभ कर्मों में परिवर्तित हो जाती है. सकारात्मक भाव एवं विचार राग बनते हैं तथा नकारात्मक भाव एवं विचार द्वेष को जन्म देते हैं. राग व द्वेष की यही प्रक्रिया हलकी एवं गाढ़ी होने के अनुरूप, स्मृति व संस्कार का रूप ले लेते हैं. इनके उभरने व उदय होने से हमारे जीवन की धरा व दिशा में मोड़ आते हैं और इनसे जुड़े कर्म इनके साथ अपने फलभोग को प्रकट करते हैं.
पछली कड़ियों में कर्म-सिद्धांत से जुड़े इस विचार को प्रकट किया गया था. इसमें कहा गया था की सामान्य जनों के द्वारा किये जाने वाले तीन प्रकार के कर्म (१)पूण्य कर्म (२)पापकर्म (३) पूण्य-पाप के मिश्रित कर्म के रूप होते हैं. इनकी तीव्रता के अनुरूप इनका परिपाक होता है. तब ये प्रारब्ध कर्म के रूप में प्रकट होकर अपने फलभोग को प्रकट करने की स्थिति में होते हैं.
इनमे से पूण्य कर्मों का फल, शुभ घटनाक्रम के रूप में होता है. इनके फलभोग के प्रकट होने के समय आंतरिक जीवन में शुभ वृत्तियों का उदय एवं बाह्य जीवन में शुभ संयोगों व शुभ घटनाओं प्रकट होने के अवसर बन पड़ते हैं. पापकर्मों के फल भोग के समय स्थितियां इसके विपरीत होती हैं, जब्जी पूण्य-पाप मिश्रित कर्मों के फल के रूप में आतंरिक जीवन में वृत्तियाँ व बाह्य जीवन में घटनाएँ, शुभ व अशुभ के मिले-जुले रूप में होती है.
अब अनके अगले क्रम के सत्य को महर्षि अपने आगे के सूत्र में प्रकट करते हैं.
भावार्थ:- जाति, देश व काल – इन तीनों का व्यवधान रहने पर भी, कर्म के संस्कारों में व्यवधान नहीं होता ; क्योंकि स्मृति और संस्कार, दोनों का  एक ही रूप होता है.
इस सूत्र में कर्मफलभोग के प्रकट होने का सत्य स्पष्ट होता है. इस संबध में कई बिंदु स्पष्ट हुए हैं. इनमे से पहला बिंदु है (१) जाति-देश-क्स्स्ल के सन्दर्भ में. इनमे जाति का सम्बन्ध जन्म से है. देश का सम्बन्ध स्थान से है और काल का संबंद समय से है. हममें से हर कोई, जो भी कर्म करता है – उसमे ये तीनों ही किसी न किसी रूप से सम्बंधित होते हैं.
हममे से वर्तमान जीवन से पहले भी अंनेकों जन्म हो चुके हैं. इन पहिले के सभी जन्मों में हमने किसी न किसी स्थान पर किसी न किसी समय में कुछ न कुछ कर्म किये हैं. फिर भले ही ये शुभ रहें हो या अशुभ अथवा दोनों का मिला –जुला रोप्प रहें हो. इन कर्मों के साथ अच्छे या बुरे भाव भी जुड़े रहे हैं, जिनका संग्रह चित्तभूमि में सुखद या दुखद स्मृतियों व संस्कारों के रूप में हुआ है. ये स्मृति व संस्कार, इस सूत्र का दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु है. हमारे साथ जब कोई अच्छी या बुरी घटना होती है अथवा हम किसी अच्छी या बुरी अनुभूति से गुजरते हैं तो उसका संचय, स्मृति के रूप में होता है. वे स्मृतियाँ गाढ़ी व गहरी होने पर संस्कारों के रूप में संचित हो जाती हैं. इसीलिए सूत्रकार ऋषि कहते हैं कि स्मृति व संस्कारों में तात्त्विक रूप से कोई भिन्नता नहीं है. इनमे गहरी एकरूपता है. जब हमारी चित्तभूमि में कोई संस्कार उदय होता है तो ऐसे में उससे जुडा कर्मफलभोग भी उदय हो जाता है. इसमें जाती-देश व काल का व्यवधान नहीं होता.



Comments

Popular posts from this blog

विज्ञानमयकोश की साधना आत्मानुभूति योग है आधार विज्ञानमयकोश का विज्ञान का अर्थ है -विशेष ज्ञान उपनिषदों में वरुण और भृगु की कथा में विज्ञानमयकोश के इस सत्य का बड़े ही मार्मिक ढंग से बखान किया है. भृगु पूर्ण विद्वान् थे. वेद शाश्त्रों का उन्हें भली-भांति ज्ञान था. फिर भी उन्हें मालूम था की वे आत्मज्ञान के विज्ञान से वंचित हैं. इस विज्ञान को पाने के लिए उन्होने वरुण से प्राथना की. वरुण ने महर्षि भृगु को कोई शाश्त्र नहीं सुनाया , कोई पुस्तक नहीं रटाई और न ही कोई प्रवचन सुनाया. बस उन्होने एक बात कही “ योग-साधना करो”. योग-साधना करते हुए भृगु ने एक-एक कोश का परिष्कार करते हुए विज्ञान को प्राप्त किया. इस सत्य कथा का सार यही है कि ज्ञान का दायरा सिर्फ जानकारी पाने-बटोरने तक ही सिमटा है , जबकि विज्ञान का एक सिर्फ एक ही अर्थ ---अनुभूति है. इसीलिए विज्ञानमयकोश की साधना को आत्मानुभूति योग भी कहा है. आत्मविद्द्या के सभी जिज्ञासु यह जानते है कि आत्मा अविनाशी है , परमात्मा का सनातन अंश है. परन्तु इस सामान्य जानकारी का एक लघु कण भी उनकी अनुभूति में नहीं आता. शरीर के लाभ के लिए आत्मा के लाभ...
आनंदमयकोश की साधना आनंद से समाधि, स्वर्ग और मोक्ष तक ईश्वर आनंदस्वरूप है. उसके अविनाशी अंश जीव के कण-कण में भी आनंद व्याप्त है. इश्वर की चिर संगनी पृकति में सौन्दर्य एवं सुविधा प्रदान करने की आनंदमयी विशिष्टता भारी पडी है. यहाँ सर्वत्र आनंद ही आनंद है. आनंद का यह कोश हममे से हर एक को असीम मात्रा में उपलब्ध है. निश्चित रूप से जीवन आनंदमय है और हम सब आनंदलोक में रह रहें हैं. इस अपरिमित सौभाग्य के साथ दुर्भाग्य भी लगबघ वैसा ही है , जैसा बाबा कबीर अपनी एक उलटबांसी में कह गए है:- “ पानी बिच मीन प्यासी, मोहि लखि-लखि आवे हांसी.” यह उलटबांसी सुनने में उलटी है , पर समझने में बड़ी सीधी और सच है. आनंदलोक में रहते हुए भी हममे से प्रायः सभी आनंद से वंचित हैं. यह सच्चाई कुछ वैसी है है , जैसे कोई व्यक्ति अपने घर का ताला बंद कर के कही चला जाय . लौटने पर चाबी गुम हो जाने के कारण बहार बैठा ठण्ड में सिकुड़े और दुःख भोगे. ठीक ऐसी ही दशा अपनी भी है. अमन्द्मय्कोश अपने में ही है पर इसकी चाबी खो जाने के कारण रहना पड़ रहा ही निरानंद स्तिथि में. कैसी विचित्र स्तिथि है ! कैसी विडंबना है ! यह अपने ही साथ...
मन की संरचना मन के तीन आयाम हैं. इनमे से पहला आयाम चेतन (जाग्रत अवस्था) है. जिसमे हम अपने सभी इच्छित कार्य करते हैं. इसका दूसरा आयाम अचेतन है जो कि सभी अनैक्षित कार्य करते है. यहाँ शरीर की उन सभी कार्यों का संपादन होता है जिनके लिए हमें कोई इच्छा नहीं करनी पढ़ती है. जैसे रुधिर सञ्चालन, पलको का गिरना, पाचन क्रिया. हारमोंस का निकलना वगैरा वगैरा. हमारी नींद भी इसी से सम्बन्ध रखती है, तीसरा आयाम है अतिचेतन. इन तीनों आयामों वाला मन ठीक भौतिक पदार्थ की भांति है. भौतिक पदार्थों में भी मन के तीन आयामों की भांति लम्बाई, चौड़ाई व् गहराई के तीन आयाम होते है. मन व् पदार्थ में तात्विक रूप से कोई भेद नहीं है. मन एक सूक्ष्म पदार्थ है और पदार्थ एक स्थूल मन है. तीन आयामों वाले मन में सामान्यतया हमारा सम्बन्ध केवल सतही या ऊपरी आयाम से होता है. चेतन मन से हम सामान्य जीवनक्रम से संबधित होते हैं. हमारी नींद व् सपने तो अचेतन मन से सम्बंधित होते हैं जबकि ध्यान और आनंद का सम्बन्ध हमारे अतिचेतन मन से होता है. वैसे कठिन है अचेतन तक पहुचना फिर करीब करीब असंभव है अतिचेतन तक पहुचना जो की वैसा ही है ज...